एआई के क्षेत्र में अमरीका ने चीन पर स्पष्ट बढ़त बना ली है: डोनाल्ड ट्रम्प
donaldtrump,AI,america,Chinaएआई के क्षेत्र में अमरीका ने चीन पर स्पष्ट बढ़त बना ली है: डोनाल्ड ट्रम्प
अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में अमेरिका ने चीन पर स्पष्ट बढ़त बना ली है। साथ ही उन्होंने चीन पर वैश्विक पवन टरबाइन बाजार पर कब्जा करने और यूरोप में इन उपकरणों के निर्यात का आरोप लगाया।
व्हाइट हाउस में आयोजित ‘रेटपेयर प्रोटेक्शन प्लेज’ गोलमेज बैठक में बोलते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्नत एआई अवसंरचना विकसित करने की दौड़ में अमरीका आगे है।
उन्होंने एआई को प्रमुख शक्तियों के बीच रणनीतिक प्रतिस्पर्धा बताते हुए कहा कि जो देश इस तकनीक में अग्रणी होगा, वही सैन्य रूप से भी प्रभुत्व स्थापित करेगा। बैठक में क्रिस राइट ने भी कहा कि जो देश एआई में आगे रहेगा, वही भविष्य का सैन्य महाशक्ति बनेगा।
========================================================Courtesy======================================
एआई के क्षेत्र में अमरीका ने चीन पर स्पष्ट बढ़त बना ली है: डोनाल्ड ट्रम्प
donaldtrump,AI,america,China
