• Sat. Mar 7th, 2026

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने होली पर देशवासियों को दी शुभकामनाएँ

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने होली पर देशवासियों को दी शुभकामनाएँ
happyholi,president,vicepresident,narendramodiराष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने होली पर देशवासियों को दी शुभकामनाएँ
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने होली के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि रंगों का यह त्योहार लोगों के जीवन में प्रेम और आशा लाता है और एकता तथा भाईचारे को मजबूत करता है। राष्ट्रपति ने आशा व्यक्त की कि यह त्योहार सभी के लिए खुशियां लाएगा और सभी नागरिकों को एक समृद्ध राष्ट्र के निर्माण की दिशा में मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करेगा।

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ये त्योहार नवजीवन, आशा और भारत की सभ्यता की जीवंत भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि देश की समृद्ध परंपराओं में गहराई से निहित होली भाईचारे, आपसी सम्मान और साझा आनंद को दर्शाती है, जिससे समाज का ताना-बाना मजबूत होता है। उपराष्ट्रपति ने आशा व्यक्त की कि होली के रंग, हर दिल को खुशी और नई ऊर्जा से भर दें। उन्होंने नागरिकों से दयालुता फैलाने और अधिक समावेशी, शांतिपूर्ण तथा विकसित भारत के निर्माण की दिशा में मिलकर काम करने का आग्रह किया।

सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि होली का त्योहार पूरे वातावरण को नई ऊर्जा से भर देता है, जो इसकी सबसे बड़ी विशेषता है। श्री मोदी ने कामना की कि रंगों और आनंद का यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लाए। उन्होंने यह भी कहा कि त्योहार के दौरान चारों ओर दिखाई देने वाले खुशी के जीवंत रंग सभी को आनंद और उत्सव की भावना में सराबोर कर देते हैं।
==================================================Courtesy============================================
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने होली पर देशवासियों को दी शुभकामनाएँ
happyholi,president,vicepresident,narendramodi

 

 

 

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *