अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान में अमरीकी सैनिकों की तैनाती की संभावना पर कहा- जरूरत पड़ी तो सैन्य तैनाती के विकल्प पर विचार कर सकते हैं
donaldtrump,america,israel,iranअमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान में अमरीकी सैनिकों की तैनाती की संभावना पर कहा- जरूरत पड़ी तो सैन्य तैनाती के विकल्प पर विचार कर सकते हैं
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान में अमरीकी सैनिकों की तैनाती की संभावना से साफ तौर पर इनकार नहीं किया है। एक निजी समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर इस विकल्प पर विचार किया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपतियों की तरह, वे ईरान में सेना भेजने की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि शायद इसकी जरूरत न पड़े, लेकिन आवश्यकता होने पर इसका उपयोग किया जाएगा।
इसी साक्षात्कार में ट्रम्प ने कहा कि सैन्य अभियान तय समय के अनुसार चल रहा है, नेतृत्व के स्तर पर अपेक्षा से कहीं अधिक तेज प्रगति हुई है।
इस बीच, ईरान में हुए हमलों पर अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में, अमरीका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने भी सैनिकों की तैनाती से इनकार नहीं किया।
ये टिप्पणियां अमरीकी और इस्राएल की सेनाओं द्वारा ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ व्यापक सैन्य अभियान शुरू करने के कुछ दिनों बाद आई हैं। हमलों की पहली लहर में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या कर दी गई, जिससे देश की सर्वोच्च राजनीतिक और धार्मिक सत्ता का अंत हो गया।
====================================================Courtesy===================================
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान में अमरीकी सैनिकों की तैनाती की संभावना पर कहा- जरूरत पड़ी तो सैन्य तैनाती के विकल्प पर विचार कर सकते हैं
donaldtrump,america,israel,iran
