ब्रिटेन ने पश्चिम एशिया में किए जा रहे ईरान के हमलों की निंदा की
britain,iran,westasiaब्रिटेन ने पश्चिम एशिया में किए जा रहे ईरान के हमलों की निंदा की
ब्रिटेन ने पश्चिम एशिया में किए जा रहे ईरान के हमलों की निंदा की है। ब्रिटेन ने कहा है कि उसने अपनी क्षेत्रीय रक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने ईरान पर सैन्य ठिकानों सहित खाड़ी देशों के हवाई अड्डों, होटलों और नागरिक स्थलों को भी निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन ने सक्रिय क्षेत्रीय रक्षा अभियानों के अंतर्गत अपनी उपस्थिति को मजबूत किया है। श्री हीली ने कहा कि कतर और साइप्रस से रॉयल एयर फोर्स के जेट विमान ईरान की मिसाइलों तथा ड्रोनों को रोकने और तनाव को कम करने में मदद कर रहे हैं।
==================================================Courtesy==============================================
ब्रिटेन ने पश्चिम एशिया में किए जा रहे ईरान के हमलों की निंदा की
britain,iran,westasia
