प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी कल नई दिल्ली में वार्ता करेंगे
narendramodi,canada,markkarni,canadaprimeminsiterप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी कल नई दिल्ली में वार्ता करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी कल नई दिल्ली में हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधित मंडल स्तर की वार्ता करेंगे। दोनों नेता भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक हुई प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। वे व्यापार और निवेश, ऊर्जा, दुर्लभ खनिज, कृषि, शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार तथा जनसंपर्क सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जारी सहयोग की भी समीक्षा करेंगे। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर भी विचार-विमर्श करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी और श्री कार्नी भारत-कनाडा मुख्य कार्यकारी अधिकारी फोरम की बैठक में भी शामिल होंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि श्री कार्नी की यह यात्रा भारत-कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दोनों प्रधानमंत्रियों ने पहले एक रचनात्मक और संतुलित साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की थी, जो एक-दूसरे की चिंताओं और संवेदनशीलता के प्रति पारस्परिक सम्मान, मजबूत जन-संबंधों और बढ़ती आर्थिक गतिविधियों पर आधारित होगी।
=====================================================Courtesy============================================
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी कल नई दिल्ली में वार्ता करेंगे
narendramodi,canada,markkarni,canadaprimeminsiter
