भारत ने इस्राइल में रहने वाले सभी नागरिकों से अत्यधिक सावधानी बरतने और हर समय सतर्क रहने को कहा
bharat,israilभारत ने इस्राइल में रहने वाले सभी नागरिकों से अत्यधिक सावधानी बरतने और हर समय सतर्क रहने को कहा
भारत ने इस्राइल में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों से क्षेत्र में व्याप्त सुरक्षा स्थिति को देखते हुए अत्यधिक सावधानी बरतने और हर समय सतर्क रहने को कहा है।
इस्राइल स्थित भारतीय दूतावास ने अपने परामर्श में भारतीय नागरिकों से इस्राइल के अधिकारियों और गृह मोर्चा कमान द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है।
सभी भारतीय नागरिकों से निर्धारित आश्रय स्थलों के निकट रहने और अपने निवास या कार्यस्थल के आस-पास के सुरक्षित स्थानों से परिचित होने को कहा गया है।
भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक इस्राइल के भीतर सभी गैर-जरूरी और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
नागरिकों को स्थानीय समाचारों, आधिकारिक घोषणाओं और आपातकालीन अलर्ट पर नियमित रूप से नज़र रखने को कहा गया है।
भारतीय नागरिक किसी भी आपात स्थिति में तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास से चौबीस घंटे हेल्पलाइन +972-54-7520711 और ईमेल cons1.telaviv@mea.gov.in के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
परामर्श में कहा गया है कि दूतावास संबंधित अधिकारियों के साथ सम्पर्क में है और आवश्यकतानुसार अपडेट जारी करता रहेगा।
===============================================Courtesy=======================================
भारत ने इस्राइल में रहने वाले सभी नागरिकों से अत्यधिक सावधानी बरतने और हर समय सतर्क रहने को कहा
bharat,israil
