इस्राइल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं: इस्राइल के राष्ट्रपति इजैक हर्ज़ोग
narendramodi,israelइस्राइल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं: इस्राइल के राष्ट्रपति इजैक हर्ज़ोग
इस्राइल के राष्ट्रपति इजैक हर्ज़ोग ने कहा है कि उनका देश और जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। श्री हर्ज़ोग का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्थान संबंधी वक्तव्य के बाद आया है। प्रधानमंत्री ने अपने वक्तव्य में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू के साथ मुलाकात की उत्सुक्ता व्यक्त की थी।
इससे पहले, रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को एक ऐतिहासिक क्षण बताया और भारत-इस्राइल गठबंधन की मजबूती को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों का जिक्र करते हुए इस्राइल के प्रधानमंत्री ने उनके बीच लगातार होने वाली बातचीत का उल्लेख किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को न केवल एक साझेदार बल्कि एक निजी मित्र बताया।
=================================================Courtesy======================================================
इस्राइल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं: इस्राइल के राष्ट्रपति इजैक हर्ज़ोग
narendramodi,israel
