• Sat. Mar 7th, 2026

भाजपा ने प्रधानमंत्री के विरुद्ध राहुल गांधी की ओर से की गई टिप्‍पणी की निंदा की

भाजपा ने प्रधानमंत्री के विरुद्ध राहुल गांधी की ओर से की गई टिप्‍पणी की निंदा की
BJP,bansuriswaraj,rahulgandhiभाजपा ने प्रधानमंत्री के विरुद्ध राहुल गांधी की ओर से की गई टिप्‍पणी की निंदा की
भारतीय जनता पार्टी-भाजपा ने आज भोपाल की एक रैली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के विरुद्ध लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्‍पणी की निंदा की है। नई दिल्‍ली में एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा की नेता बांसुरी स्वराज ने कहा कि राहुल गांधी को केवल घृणा, नकारात्मकता और अराजकता ही दिखाई देती है। उन्‍होंने कहा कि किसी भी लोकतंत्र में विपक्ष की निर्णायक भूमिका होती है।

लेकिन यह भारत का दुर्भाग्‍य है कि राहुल गांधी जैसे विपक्ष के ऐसे नेता हैं, जो घृणा, अराजकता और निराशावाद का सहारा लेते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के व्‍यवहार में अपने निजी हित के लिए पार्टी द्वारा देश के सम्‍मान की बलि चढ़ाने की धारणा स्‍पष्‍ट रूप से दिखाई दी।

उन्होंने कहा कि जब विचार और विचारधारा का दिवालियापन होता है, तो अराजकता अपरिहार्य हो जाती है। सुश्री स्वराज ने कहा कि देश की जनता, कांग्रेस पार्टी के वैचारिक दिवालियापन को स्पष्ट रूप से देख सकती है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में नागरिक एक बार फिर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को करारा जवाब देंगे।
====================================================Courtesy=======================================
भाजपा ने प्रधानमंत्री के विरुद्ध राहुल गांधी की ओर से की गई टिप्‍पणी की निंदा की
BJP,bansuriswaraj,rahulgandhi

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *