• Sat. Mar 7th, 2026

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 26 फरवरी से भारत की यात्रा पर रहेंगे

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 26 फरवरी से भारत की यात्रा पर रहेंगे
canada,markkarniकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 26 फरवरी से भारत की यात्रा पर रहेंगे
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 26 फरवरी को भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। श्री कार्नी 7 मार्च तक भारत में रहेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है। पिछली सरकार के कार्यकाल में तनावपूर्ण संबंधों के बाद कनाडा के किसी नेता की यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। श्री कार्नी मुंबई में व्यापारिक नेताओं से भेंट के साथ अपनी यात्रा शुरु करेंगे। वे 2 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उच्च स्तरीय वार्ता के लिए नई दिल्ली पहुंचेंगे।

दोनों नेता स्वच्छ ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, रक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई साझेदारियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के लिए वार्ता को गति देना है। इस व्यापार समझौता को एक वर्ष में अंतिम रूप दिया जा सकता है। इसका महत्वाकांक्षी लक्ष्य वर्ष 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार दोगुना करके 50 अरब डॉलर से अधिक करना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष नवंबर में जोहान्सबर्ग में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान श्री कार्नी से भेंट की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत और कनाडा में व्यापार तथा निवेश संबंध मजबूत करने की अपार संभावनाएं हैं।
================================================Courtesy=========================================
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 26 फरवरी से भारत की यात्रा पर रहेंगे
canada,markkarni

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *