• Sat. Mar 7th, 2026

भारत, इजरायल के साथ अपने अटूट संबंध को बहुत महत्व देता है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भारत, इजरायल के साथ अपने अटूट संबंध को बहुत महत्व देता है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
narendramodi,benjaminnetanyahu,india,israilभारत, इजरायल के साथ अपने अटूट संबंध को बहुत महत्व देता है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत, इजरायल के साथ अपने अटूट संबंध को बहुत महत्व देता है। उन्होंने कहा कि यह संबध विश्वास, नवाचार और शांति तथा प्रगति के लिए साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में, श्री मोदी ने कहा कि वे भारत और इजरायल के बीच संबंधों की विविधता से सहमत हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे इजरायल की अपनी आगामी यात्रा के दौरान दोनों पक्षों के बीच विचार-विमर्श के लिए उत्सुक हैं।

इससे पहले, एक सोशल मीडिया पोस्ट में इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच सबंध दो वैश्विक नेताओं का एक शक्तिशाली गठबंधन है। उन्होंने कहा कि दोनों देश नवाचार, सुरक्षा और साझा रणनीतिक दृष्टिकोण में भागीदार हैं। श्री नेतन्याहू ने कहा कि एआई से लेकर क्षेत्रीय सहयोग तक दोनों देशों के बीच साझेदारी लगातार बनी हुई है।
============================================Courtesy===========================================
भारत, इजरायल के साथ अपने अटूट संबंध को बहुत महत्व देता है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
narendramodi,benjaminnetanyahu,india,israil

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *