• Sat. Mar 7th, 2026

भाजपा ने इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट के आयोजन स्थल पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की

भाजपा ने इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट के आयोजन स्थल पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की
sudhanshutrivedi,IndiaAiImpactsummit2026,bjp,congressभाजपा ने इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट के आयोजन स्थल पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की
भारतीय जनता पार्टी ने नई दिल्ली में आयोजित इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट के आयोजन स्थल पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की है।

आज नई दिल्ली में संवाददाताओं से बात करते हुए पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के इस कृत्य से पूरा देश आहत और विचलित है।

प्रवक्‍ता ने कहा कि यह समिट सभी के लिए गर्व की बात है। उन्‍होंने कहा कि जिस तरह से पार्टी ने अपनी प्रतिष्ठा खोई है, वह बेहद शर्मनाक है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस की इस हरकत को महज नकारात्मक राजनीति कहकर खारिज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह आचरण राष्ट्र के प्रति अपमान के समान है।
=================================================Courtesy===========================================
भाजपा ने इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट के आयोजन स्थल पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की
sudhanshutrivedi,IndiaAiImpactsummit2026,bjp,congress

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *