• Sat. Mar 7th, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा तीर्थ में एआई और डीप-टेक स्टार्टअप के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा तीर्थ में एआई और डीप-टेक स्टार्टअप के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक की
narendramodi,sevateerth,AIप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा तीर्थ में एआई और डीप-टेक स्टार्टअप के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में एआई और डीपटेक स्टार्टअप के मु्ख्य कार्यकारी अधिकारिओं के साथ एक बैठक की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कृषि, पर्यावरण संरक्षण और मातृभाषा में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने जैसे विभिन्न क्षेत्रों में एआई तकनीक के उपयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। श्री मोदी ने मजबूत डेटा प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने गलत सूचनाओं के प्रति आगाह किया और देश की जरूरतों के अनुरूप समाधान विकसित करने का आग्रह किया। यूपीआई को सरल और विस्तार योग्य डिजिटल नवाचार का एक मॉडल बताते हुए उन्होंने भारतीय कंपनियों में विश्वास व्यक्त किया और घरेलू उत्पादों पर भरोसा करने के लिए प्रोत्साहित किया। श्री मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी भागीदारी बढ़ाने की बात भी कही और भारतीय स्टार्टअप में निवेशकों की मजबूत रुचि का उल्लेख किया।

गोलमेज बैठक के दौरान 16 एआई और डीपटेक स्टार्टअप के सीईओ और संस्थापकों ने अपने विचार और कार्य प्रस्तुत किए। ये स्टार्टअप स्वास्थ्य सेवा, कृषि, साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष और सामाजिक सशक्तिकरण जैसे विविध क्षेत्रों में व्यापक जनमानस पर प्रभाव डालने के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने साहसिक जोखिम उठाने और प्रभावशाली समाधान विकसित करने के लिए नवोन्मेषकों को बधाई भी दी।

एआई स्टार्टअप्स ने भारत द्वारा अपने एआई पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस क्षेत्र के तीव्र विस्तार और अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि एआई नवाचार और तैनाती की वैश्विक गति तेजी से भारत की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत अब एआई विकास के लिए एक सहायक और गतिशील वातावरण प्रदान करता है, जिससे वैश्विक एआई परिदृश्य में इसकी मजबूत उपस्थिति स्थापित हो रही है। उन्होंने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की भी प्रशंसा की और इसे एआई से संबंधित वैश्विक चर्चाओं को आकार देने में देश की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रतिबिंब बताया।

इस बैठक में एब्रिज, अदालत एआई, ब्रेनसाइटएआई, क्रेडो एआई, एका केयर, ग्लीन, इनोगल, इनवीडियो और मिको सहित कई स्टार्टअप्स के सीईओ और संस्थापकों ने भाग लिया।
===============================================Courtesy=========================================
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा तीर्थ में एआई और डीप-टेक स्टार्टअप के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक की
narendramodi,sevateerth,AI

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *