• Sat. Mar 7th, 2026

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को 10–15 दिनों में परमाणु समझौते पर सहमत होने की चेतावनी दी

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को 10–15 दिनों में परमाणु समझौते पर सहमत होने की चेतावनी दी
donaldtrump,trump,america,iranअमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को 10–15 दिनों में परमाणु समझौते पर सहमत होने की चेतावनी दी
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि वह 10 से 15 दिनों के भीतर अमेरिका के साथ परमाणु समझौते पर सहमत हो जाए। राष्ट्रपति ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस की उद्घाटन बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अमेरिका समझौता करना चाहता है लेकिन अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो यह ईरान के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि समझौते के लिए दो सप्ताह का समय पर्याप्त होगा। इससे पहले, ईरान ने अपने मिसाइल कार्यक्रम को कम करने या विभिन्न सशस्त्र समूहों का समर्थन बंद करने की अमरीका और इस्राइल की मांगों को मानने से इनकार कर दिया था।

ईरान और रूस ने कल संयुक्त सैन्य अभ्यास किया, इस बीच दूसरा अमरीकी विमानवाहक पोत पश्चिम एशिया पहुंचा। अमेरिका और ईरान दोनों ने संकेत दिया है कि अगर ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत विफल होती है तो वे युद्ध के लिए तैयार हैं। ईरान ने इस सप्ताह की शुरुआत में होर्मुज जलडमरूमध्य में भी सैन्य अभ्यास किया था। ईरान में आंतरिक तनाव बढ़ रहा है, लोग 40 दिन पहले सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए प्रदर्शनकारियों के लिए श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित कर रहे हैं। अधिकारियों की धमकियों के बावजूद देश में कुछ सभाओं में सरकार विरोधी नारे लगाए गए ।
==================================================Courtesy================================================
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को 10–15 दिनों में परमाणु समझौते पर सहमत होने की चेतावनी दी
donaldtrump,trump,america,iran

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *