• Sat. Mar 7th, 2026

फ्रांस के राष्ट्रपति और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने AIIMS में भारत-फ्रांस एआई स्वास्थ्य परिसर का किया उद्घाटन

फ्रांस के राष्ट्रपति और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने AIIMS में भारत-फ्रांस एआई स्वास्थ्य परिसर का किया उद्घाटन
francepresidentफ्रांस के राष्ट्रपति और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने AIIMS में भारत-फ्रांस एआई स्वास्थ्य परिसर का किया उद्घाटन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में वैश्विक स्वास्थ्य में एआई पर भारत-फ्रांस परिसर का उद्घाटन किया। यह पहल वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में भारत-फ्रांस सहयोग को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परिसर एआई-आधारित स्वास्थ्य समाधानों में अनुसंधान, नवाचार और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देगा, अकादमिक उत्कृष्टता और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी प्रोत्साहित करेगा।

इस परिसर की स्थापना नई दिल्ली के एम्‍स और सोरबोन विश्वविद्यालय तथा पेरिस मस्तिष्‍क संस्‍थान के बीच समझौते के अन्‍तर्गत की गई है। यह पहल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली और प्रमुख फ्रांसीसी संस्थानों के अकादमिक सहयोग से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मस्तिष्क स्वास्थ्य और वैश्विक स्वास्थ्य प्रणालियों में अंतःविषयक अनुसंधान को बढ़ावा देती है।इस पहल का शुभारंभ नई दिल्ली के एम्‍स में आयोजित दो दिवसीय उच्च स्तरीय अकादमिक और वैज्ञानिक सम्मेलन के दौरान हुआ।

राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत और फ्रांस के लिए स्वतंत्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षमता और प्रतिभा विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि एआई का विकास कुछ वैश्विक शक्तियों पर अत्यधिक निर्भरता के बिना मानवता की सेवा कर सके। उन्होंने उत्पादकता बढ़ाने और वैज्ञानिक खोजों को गति देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवा में, नैतिक एआई को अपनाने की परिवर्तनकारी क्षमता का उल्‍लेख किया।
=================================================Courtesy==========================================
फ्रांस के राष्ट्रपति और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने AIIMS में भारत-फ्रांस एआई स्वास्थ्य परिसर का किया उद्घाटन
francepresident

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *