इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: वैश्विक नेताओं का नई दिल्ली आगमन जारी
IndiaAIImpactSummit,AISummitइंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: वैश्विक नेताओं का नई दिल्ली आगमन जारी
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने के लिए वैश्विक नेता लगातार नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ पेरेज़-कास्टेजोन, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्ले और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम आज राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति सांचेज़ की यात्रा से भारत-स्पेन के संस्कृति, पर्यटन और एआई के द्विवार्षिक वर्ष के समारोहों को और गति मिलेगी। मंत्रालय ने कहा कि सेशेल्स एक करीबी और दीर्घकालिक समुद्री साझेदार है।
मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री रामगुलाम की यात्रा भारत और मॉरीशस के बीच स्थायी साझेदारी को और मजबूत करेगी। मंत्रालय ने कहा कि डिजिटल सहयोग दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों का एक प्रमुख स्तंभ बना हुआ है।
स्लोवाकिया गणराज्य के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी भी नई दिल्ली पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि समिट में राष्ट्रपति पेलेग्रिनी की उपस्थिति से भारत और स्लोवाकिया के बीच घनिष्ठ तथा विस्तारित संबंध और भी मजबूत होंगे।
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ़ भी नई दिल्ली पहुंच गए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री शूफ़ की भागीदारी से भारत-नीदरलैंड द्विपक्षीय साझेदारी और बढेगी तथा मजबूत होगी।
कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री ओल्ज़हास बेकतेनोव भी आज राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री बेकतेनोव की यात्रा और समिट में उनकी भागीदारी दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी को और बढ़ावा देगी।
==================================================Courtesy=================================
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: वैश्विक नेताओं का नई दिल्ली आगमन जारी
IndiaAIImpactSummit,AISummit
