इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में आज समावेशी और परिवर्तनकारी विकास के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर चर्चा
IndiaAIImpactsummit,newdelhiइंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में आज समावेशी और परिवर्तनकारी विकास के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर चर्चा
नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का आज दूसरा दिन है। आज समावेशी और परिवर्तनकारी विकास के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर केंद्रित पैनल चर्चा आयोजित की जाएंगी।
इन सत्रों में सामाजिक कल्याण में एआई का प्रभाव, भारत की संप्रभु एआई और डेटा का स्केलिंग प्रभाव और नवाचार से प्रभाव तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य में एआई से क्रांतिकारी परिवर्तन विषय पर चर्चा होगी।
पांच दिन का सम्मेलन कल से शुरू हुआ। इसमें राष्ट्रीय रक्षा के लिए एआई, एआई युग में साइबर सुरक्षा रणनीति और जन-हितैषी एआई जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पैनल चर्चाएं शामिल हैं।
आज स्वास्थ्य, ऊर्जा, शिक्षा, कृषि, लैंगिक सशक्तिकरण और दिव्ंयागता में एआई पर केसबुक सहित प्रमुख ज्ञानकोश का विमोचन होगा।
आज ही एआई के अनुप्रयोग पर एक विशेष सेमिनार भी आयोजित किया जाएगा। आज होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों में व्यावहारिक नवाचार, सहयोगात्मक ढांचे और समावेशी डिजिटल प्रगति पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
यह ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला पहला वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन है। इसमें बीस देशों के वैश्विक नेता भाग ले रहे हैं।
इसमें वैश्विक नेता, नीति निर्माता, प्रौद्योगिकी कंपनियां, नवप्रवर्तक और विशेषज्ञ एक ही मंच पर शासन, नवाचार और सतत विकास के क्षेत्र में एआई की परिवर्तनकारी क्षमता का प्रदर्शन और विमर्श कर रहे हैं।
एआई के रणनीतिक महत्व को समझते हुए भारत ने एक मजबूत और समावेशी एआई पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण को उच्च प्राथमिकता दी है।
इंडिया एआई मिशन, एआई कंप्यूटिंग अवसंरचना का विकास, स्वदेशी एआई मॉडल को प्रोत्साहन और बड़े पैमाने पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम जैसी पहलें देश में जिम्मेदार और विश्वसनीय एआई के लिए मजबूत आधार तैयार कर रही हैं।
=========================================================Courtesy====================================
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में आज समावेशी और परिवर्तनकारी विकास के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर चर्चा
IndiaAIImpactsummit,newdelhi
