आईसीसी टी-ट्वेंटी विश्व कप: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई
INDvsPAK,ICCT20cricketworldcup2026,cricket,BCCI,twenty-twenty,T-20आईसीसी टी-ट्वेंटी विश्व कप: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई
आईसीसी टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर आठ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। कोलंबो में कल पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 77 और सूर्यकुमार यादव ने 32 रन बनाए।
176 रन के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट और कुलदीप यादव तथा तिलक वर्मा ने एक-एक विकेट लिया।
प्रतियोगिता में आज तीन मैच खेले जायेंगे। दिल्ली में पहला मैच अफगानिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात के बीच सवेरे 11 बजे से खेला जाएगा। कोलकाता में एक अन्य मुकाबले में, इंग्लैंड का सामना इटली से दोपहर बाद 3 बजे से होगा। श्रीलंका के पल्लेकल में ऑस्ट्रेलिया का सामना श्रीलंका से शाम सात बजे से खेला जाएगा।
=================================================Courtesy=========================================
आईसीसी टी-ट्वेंटी विश्व कप: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई
INDvsPAK,ICCT20cricketworldcup2026,cricket,BCCI,twenty-twenty,T-20
