• Sat. Mar 7th, 2026

नई दिल्ली: इंडिया-एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन आज से शुरु

नई दिल्ली: इंडिया-एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन आज से शुरु
India-AI Impact Summit 2026,newdelhiनई दिल्ली: इंडिया-एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन आज से शुरु
इंडिया-एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। पांच दिन का यह सम्मेलन किसी विकासशील देश में आयोजित होने वाला पहला वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन है। कार्यक्रम में 20 देशों के विश्व नेता शामिल होंगे। इनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा, स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ पेरेज़-कास्टेजोन, स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय परमेलिन, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ़, संयुक्त अरब अमीरात के शहजादे शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्ले और भूटान के प्रधानमंत्री छेरिंग तोबगे शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बोलीविया, क्रोएशिया, एस्टोनिया, फिनलैंड, ग्रीस, गयाना, कजाकिस्तान, लिकटेंस्टीन, सर्बिया और स्लोवाकिया के नेता भी इसमें भाग लेंगे। 45 से अधिक देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी भी विचार-विमर्श में भाग लेंगे।
===================================================Courtesy==========================================
नई दिल्ली: इंडिया-एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन आज से शुरु
India-AI Impact Summit 2026,newdelhi

 

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *