भारत ने पाकिस्तान को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप मुकाबले में 61 रन से हराया
ishankishan,cricket,BCCI,vankhedestadium,mumbai,twenty-twenty,T-20,IndiaVsPakभारत ने पाकिस्तान को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप मुकाबले में 61 रन से हराया
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में भारत ने आज कोलंबो में पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 176 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में पाकिस्तानी टीम 114 रन पर ही सिमट गयी। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और हार्दिक पांडया ने दो-दो विकेट हासिल किए। भारत के इशान किशन ने सर्वाधिक 77 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा ने 25 और सूर्य कुमार यादव ने 32 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। हार्दिक पांडया ने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज साहिब जदा फरहान को शून्य रन पर आउट कर दिया।
जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ओवर दो विकेट लेकर भारत को खेल में मजबूत बढत दिलायी।इससे पहले, बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए।
पाकिस्तान ने स्पिन गेंदबाजी पर काफी हद तक भरोसा किया और 18 ओवरों में छह स्पिन गेंदबाजों को उतारा। पिच से मदद मिलने के कारण स्पिन गेंदबाजों ने मध्य ओवरों में रन गति को नियंत्रित करने में कामयाबी हासिल की। पाकिस्तान के साइम अयूब ने 25 रन देकर 3 विकेट लिए और उस्मान तारीक ने चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
================================================Courtesy=========================================
भारत ने पाकिस्तान को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप मुकाबले में 61 रन से हराया
ishankishan,cricket,BCCI,vankhedestadium,mumbai,twenty-twenty,T-20,IndiaVsPak
