• Sat. Mar 7th, 2026

उत्तराखंड: इस वर्ष 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट

उत्तराखंड: इस वर्ष 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट
kedarnathmandir,kedarnathdhamउत्तराखंड: इस वर्ष 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित 11वें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। यह घोषणा आज महाशिवरात्रि के अवसर पर उखीमठ स्थित शीतकालीन केंद्र ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना के बाद की गई।

इस अवसर पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और उन्हें चार धाम यात्रा के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि कपाट खुलने की तिथि की घोषणा के बाद अब तीर्थयात्रा की तैयारियों में और तेजी लाई जाएगी।

मंदिर समिति ने बताया कि भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली 19 अप्रैल को उखीमठ से प्रस्थान करेगी, 20 अप्रैल को गौरीकुंड पहुंचेगी और 21 अप्रैल को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। इसके बाद 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कपाट खोले जाएंगे।
=========================================================Courtesy==============================
उत्तराखंड: इस वर्ष 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट
kedarnathmandir,kedarnathdham

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *