तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी से रेल बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
narendramodiतीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी से रेल बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मंत्रिमंडल ने दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के विभिन्न जिलों के लिए तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि इससे रेल अवसंरचना मजबूत होगी, लॉजिस्टिक लागत कम होगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
श्री मोदी ने कहा कि हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे पर गुडेबेलूर से महबूबनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-167 को चौड़ा किए जाने से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार सृजित होंगे और जीवन स्तर सुगम बन जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मंत्रिमंडल ने गोहपुर और नुमालीगढ़ के बीच एक 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को भी मंजूरी दी है। इसमें ब्रह्मपुत्र के नीचे भारत की पहली अंडरवाटर रोड-कम-रेल सुरंग शामिल है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तनकारी परियोजना असम और पूरे पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी बढ़ाएगी, लॉजिस्टिक लागत कम करेगी और विकास को गति देगी।
श्री मोदी ने कहा कि मंत्रिमंडल ने नोएडा सेक्टर 142 से बॉटनिकल गार्डन तक कॉरिडोर विस्तार को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि इससे नोएडा के विकास की गति तेज होगी और यातायात की भीड़भाड़ में भी काफी कमी आएगी।
===================================================Courtesy===============================
तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी से रेल बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
narendramodi
