• Sat. Mar 7th, 2026

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्री पर लोगों को शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्री पर लोगों को शुभकामनाएं दी
mahashivratriराष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्री पर लोगों को शुभकामनाएं दी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाशिवरात्री के पावन अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कामना की कि भगवान शिव का आशीर्वाद सभी नागरिकों पर बना रहे तथा भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर होता रहे।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि काशी से रामेश्वरम तक इस पावन पर्व को देश की शाश्वत और अटूट आध्यात्मिक परंपरा का जीवंत प्रतीक माना जाता है। श्री राधाकृष्णन ने कहा कि महादेव और माता पार्वती के आशीर्वाद से नागरिकों के जीवन में प्रसन्नता, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का लाभ होता है।

एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कामना की कि लोगों पर भगवान शिव की कृपा हो तथा देश समृद्धि की ऊंचाइयों तक पहुंचे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महाशिवरात्री को आस्था, प्रायश्चित और आत्मावलोकन का पर्व बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व लोगों को भगवान शिव की असीम करुणा, त्याग, संयम और संकल्प की शक्ति की याद दिलाता है। श्री बिरला ने कहा कि भगवान शिव प्रतिकूल परिस्थितियों में भी लोगों को धैर्य रखने की शिक्षा देते हैं। भगवान शिव साहस से जीवन के विष को अमृत में बदलने और सत्य के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने कामना की कि भगवान शिव का आशीर्वाद सभी नागरिकों के जीवन में प्रसन्नता, शांति और समृद्धि लाये।
====================================================Courtesy========================================
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्री पर लोगों को शुभकामनाएं दी
mahashivratri

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *