प्रधानमंत्री मोदी ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए नकद रहित उपचार-राहत योजना शुरू करने को मंज़ूरी दी
narendramodiप्रधानमंत्री मोदी ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए नकद रहित उपचार-राहत योजना शुरू करने को मंज़ूरी दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए नकद रहित उपचार-राहत योजना शुरू करने की मंज़ूरी दे दी है। इस योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार की सड़क पर हर पात्र सडक दुर्घटना पीड़ित दुर्घटना की तारीख से सात दिनों तक डेढ़ लाख रुपये तक का नकद रहित उपचार प्राप्त करने का पात्र होगा।
सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद तुरंत चिकित्सकीय मदद न मिलने से किसी की जान न जाने संबंधी यह निर्णय सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मंत्रालय ने कहा कि अस्पतालों को इलाज के खर्च का भुगतान मोटर व्हीकल दुर्घटना कोष से किया जाएगा। मंत्रालय ने बताया कि कल नई दिल्ली के सेवा तीर्थ से प्रधानमंत्री राहत योजना की शुरुआत नागरिक प्रथम दृष्टिकोण को दर्शाती है – जहाँ गवर्नेंस का मतलब समय पर एक्शन, सहानुभूतिपूर्ण प्रतिक्रिया और जान की सुरक्षा है।
भारत में हर साल सड़क दुर्घटना में बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु होती हैं। इनमें से कई लोगों की मौत को समय पर चिकित्सकीय मदद देकर रोका जा सकता है। अध्ययन से पता चलता है कि अगर पीड़ित को पहले घंटे के अंदर अस्पताल में भर्ती करा दिया जाए तो सडक दुर्घटना में होने वाली लगभग 50 प्रतिशत मृत्यु को टाला जा सकता है।
======================================================Courtesy==========================================
प्रधानमंत्री मोदी ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए नकद रहित उपचार-राहत योजना शुरू करने को मंज़ूरी दी
narendramodi
