अबू धाबी के क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत एआई इम्पैक्ट समिट में यूएई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे
AI Impact Summit bharat2026,AISummitअबू धाबी के क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत एआई इम्पैक्ट समिट में यूएई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे
संयुक्त अरब अमीरात-यूएई की राजधानी अबू धाबी के क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत एआई इम्पैक्ट समिट में यूएई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। यह सम्मेलन 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली में आयोजित होगा। यूएई की भागीदारी का उद्देश्य उन्नत प्रौद्योगिकियों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना और रणनीतिक साझेदारियों को बढ़ावा देना है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सुशासन के लिए वैश्विक फ्रेमवर्क को आकार देने के वास्ते 100 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष, सरकार प्रमुख, नीति निर्माता और विशेषज्ञ एक साथ होंगे।
सम्मेलन में एआई के लिए रणनीतिक प्राथमिकताओं और सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप सार्वजनिक-निजी भागीदारी को बढ़ाने पर चर्चाएं की जाय़ेंगी। कार्यक्रम में पैनल चर्चाएं और विशेष विशेषज्ञ सत्र आयोजित किये जायेंगे। नवीनतम तकनीकी नवाचारों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें 30 देशों की 300 से अधिक अग्रणी एआई कंपनियों के भाग लेने की संभावना है।
==================================================Courtesy===========================================
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत एआई इम्पैक्ट समिट में यूएई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे
AI Impact Summit bharat2026,AISummit
