• Sat. Mar 7th, 2026

जगदगुरू श्री राजेन्द्रदास एवं उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया वृक्षारोपण

जगदगुरू श्री राजेन्द्रदास एवं उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया वृक्षारोपण
jagatgrushreerajendradadjimaharaj,basamanmamagauvanshviharउप मुख्यमंत्री ने स्वयं वाहन चलाकर महाराज जी को प्राकृतिक खेती का अवलोकन कराया

भोपाल : शुक्रवार, फरवरी 13, 2026

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार परिसर में जगदगुरू श्री राजेन्द्रदास जी महाराज एवं उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पंचवटी वृक्षारोपण कार्यक्रम में पाँच पवित्र वृक्षों का रोपण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के इस पुनीत संकल्प में पाँच पवित्र वृक्षों का रोपण आने वाली पीढ़ी के लिये हरित और स्वस्थ्य भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

बसामन मामा के किये दर्शन, पीपल का वृक्ष रोपित किया – जगदगुरू श्री राजेन्द्रदास जी महाराज एवं उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा के दर्शन किये। उन्होंने बसामन मामा की पूजा अर्चना कर आरती उतारी व आशिर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पीपल का वृक्ष रोपित करते हुए श्री राजेन्द्रदास जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पीपल का वृक्ष आस्था, पर्यावरण संरक्षण और जीवन ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसमें भगवान नारायण साक्षात विराजमान होते हैं। इस अवसर पर एसडीएम दृष्टि जायसवाल एवं पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, डॉ. राजेश मिश्रा भी उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री ने स्वयं कार्ट वाहन ड्राइव करते हुए महाराज जी को बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में गौशाला व प्राकृतिक खेती स्थल का अवलोकन कराया। श्री राजेन्द्रदास जी ने गौसंरक्षण के साथ प्राकृतिक खेती के प्रकल्प की सराहना करते हुए कहा कि इससे हमारी धरती माता स्वस्थ्य रहेगी, शुद्ध अनाज उत्पादित होगा और सभी स्वस्थ्य रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकल्प का किसान लाभ लेकर अपने खेतों में भी इसे अपना सकेंगे। यह उनके लिये प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि गौवंश वन्य विहार में सुखपूर्वक गौवंश निवास कर रहे हैं। यहां उनकी पूरे मनोभाव से सेवा हो रही है। उप मुख्यमंत्री ने श्री राजेन्द्रदास जी महाराज को बसामन मामा गौशाला में शिला पट्टिका पर लिखी गौमाता की महिमा की कविता को पढ़कर सुनाया इस दौरान संतजन व गौअभ्यारण्य से संबंधित जन उपस्थित रहे।
==========================================================================================================
जगदगुरू श्री राजेन्द्रदास एवं उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया वृक्षारोपण
jagatgrushreerajendradadjimaharaj,basamanmamagauvanshvihar

 

 

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *