• Sat. Mar 7th, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल राष्ट्रीय राजधानी में सेवा तीर्थ भवन परिसर के नामकरण का करेंगे अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल राष्ट्रीय राजधानी में सेवा तीर्थ भवन परिसर के नामकरण का करेंगे अनावरण
narendramodi,sevateerthbhavanparisarप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल राष्ट्रीय राजधानी में सेवा तीर्थ भवन परिसर के नामकरण का करेंगे अनावरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल राष्ट्रीय राजधानी में सेवा तीर्थ भवन परिसर के नामकरण का अनावरण करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 और 2 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री का कल शाम को सेवा तीर्थ में एक जनसभा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। यह उद्घाटन देश की प्रशासनिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है। यह आधुनिक, कुशल, सुलभ और नागरिक-केंद्रित सुशासन प्रणाली के निर्माण के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

सेवा तीर्थ में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और मंत्रिमंडल सचिवालय स्थित हैं, जो पहले अलग-अलग स्थानों पर थे। नए भवन परिसर आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार सुविधाओं के भीतर प्रशासनिक कार्यों को समेकित करते हैं।

कर्तव्य भवन-1 और 2 में वित्त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय और सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय सहित कई प्रमुख मंत्रालय स्थित हैं।

दोनों भवन परिसरों में डिजिटल रूप से एकीकृत कार्यालय, सुव्यवस्थित सार्वजनिक संपर्क क्षेत्र और केंद्रीकृत स्वागत सुविधाएं मौजूद हैं। ये सुविधाएं सहयोग, दक्षता, सुचारू संचालन, नागरिकों की बेहतर भागीदारी और कर्मचारियों के कल्याण को बढ़ावा देंगी। भवन परिसरों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था भी शामिल है, जैसे स्मार्ट एक्सेस कंट्रोल सिस्टम, निगरानी नेटवर्क और उन्नत आपातकालीन प्रतिक्रिया अवसंरचना, जो अधिकारियों और आगंतुकों के लिए एक सुरक्षित और सुलभ वातावरण सुनिश्चित करती है।
=======================================================Courtesy=========================================
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल राष्ट्रीय राजधानी में सेवा तीर्थ भवन परिसर के नामकरण का करेंगे अनावरण
narendramodi,sevateerthbhavanparisar

 

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *