• Sat. Mar 7th, 2026

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और पीएम मोदी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और पीएम मोदी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
panditdeendayalupadhyay,panditdeendayalupadhyaykipunyathitheउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और पीएम मोदी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दूरदर्शी विचारक और राष्ट्र निर्माता बताया, जिन्होंने अपना जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

श्री राधाकृष्णन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का समग्र मानवतावाद का सिद्धांत आज भी विश्व के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने यह भी कहा कि सबसे वंचितों की करुणापूर्वक सेवा करने और नैतिक जनजीवन जीने का पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संदेश भारत को विकसित भारत की ओर अग्रसर करता रहेगा।

एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मूल्यों पर आधारित सिद्धांत और विचार देश की हर पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्र निर्माण के शाश्वत प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
================================================Courtesy===========================================
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और पीएम मोदी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
panditdeendayalupadhyay,panditdeendayalupadhyaykipunyathithe

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *