• Sat. Mar 7th, 2026

सस्ता और बेहतर कच्चा तेल जहां से मिलेगा, वहीं से आयात करेगा भारत: सरकार

सस्ता और बेहतर कच्चा तेल जहां से मिलेगा, वहीं से आयात करेगा भारत: सरकार
crudeoilसस्ता और बेहतर कच्चा तेल जहां से मिलेगा, वहीं से आयात करेगा भारत: सरकार
सरकार ने कहा है कि भारत उन देशों से कच्चे तेल का आयात जारी रखेगा जहां यह सस्ता और सर्वोत्तम गुणवत्ता वाला है। भारतीय तेल कंपनियां भू-राजनीतिक स्थिति और प्रतिबंधित न किए गए स्रोतों को ध्यान में रखते हुए तेल की खरीद करेंगी। विदेश मंत्रालय और वाणिज्य मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने कल कांग्रेस नेता शशि थरूर की अध्यक्षता वाली संसदीय विदेश मामलों की स्थायी समिति को यह जानकारी दी।

श्री थरूर ने पत्रकारों को बताया कि बैठक में 30 सदस्यों में से 28 सदस्य उपस्थित थे और यह अत्यंत प्रभावी रही। श्री थरूर ने कहा कि बैठक का अधिकांश समय भारत-अमरीका व्यापार समझौते और भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर केंद्रित रहा और रूसी तेल और कृषि उत्पादों सहित सभी विषयों पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने प्रत्येक प्रश्न का विस्तृत उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने समिति को बताया कि भारत अमरीका के साथ अंतरिम समझौते को आखिरी रूप देने पर काम करेगा और लोगों को इसके विस्तृत विवरण के लिए इंतजार करना चाहिए। श्री थरूर ने कहा कि भारत उन देशों में शामिल है जिन्हें सबसे कम दर मिली है।
=====================================================Courtesy=========================================
सस्ता और बेहतर कच्चा तेल जहां से मिलेगा, वहीं से आयात करेगा भारत: सरकार
crudeoil

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *