मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग से विकास कार्यों के नए चरण की शुरुआत की
rekhagupta,shalimarbagh,delhiमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग से विकास कार्यों के नए चरण की शुरुआत की
दिल्ली में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग से विकास कार्यों के नए चरण की शुरुआत की। पीतमपुरा स्थित डिस्ट्रिक्ट पार्क में जनहित परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए उन्होंने एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि शालीमार बाग में लगभग ढाई सौ करोड़ रुपये के स्थानीय विकास कार्य शुरू किए जा चुके हैं, वहीं, हजारों करोड़ रुपये की बड़ी परियोजनाएं प्रगति पर हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट पार्क का पुनर्विकास, नई सुविधाएं, सड़कों और जनसुविधाओं के साथ-साथ मुनक नहर पर एलिवेटेड रोड, स्कूल, अस्पताल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और सामुदायिक ढांचे से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट क्षेत्र की तस्वीर बदलेंगे। साथ ही, उन्होंने राजधानी को आधुनिक, स्वच्छ और सशक्त दिल्ली बनाने का संकल्प दोहराया।
================================================================Courtesy==========================================
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग से विकास कार्यों के नए चरण की शुरुआत की
rekhagupta,shalimarbagh,delhi
