पीएम मोदी : भारत-मलेशिया संबंधों का मंत्र है ‘IMPACT’
narendramodi,Indiamalesiyaपीएम मोदी : भारत-मलेशिया संबंधों का मंत्र है ‘IMPACT’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारत-मलेशिया संबंधों का मार्गदर्शक शब्द इम्पैक्ट अर्थात इंडिया-मलेशिया पार्टनरशिप फॉर एडवांसिंग कलेक्टिव ट्रांसफॉर्मेशन है। श्री मोदी ने यह बात कुआलालंपुर में सेलामत दातंग मोदी जी नाम के एक सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए कही।
प्रधानमंत्री मोदी मलेशिया की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। उनकी यात्रा का पहला दिन लोगों से लोगों के बीच संबंधों, व्यक्तिगत कूटनीति और एक दूरदर्शी द्विपक्षीय साझेदारी पर ज़ोर देने के साथ समाप्त हुआ। 2024 में दोनों पक्षों द्वारा अपने संबंधों को एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने के बाद यह श्री मोदी की मलेशिया की पहली यात्रा है।
पहले दिन का मुख्य आकर्षण बड़ा प्रवासी कार्यक्रम था, जहाँ भारतीय समुदाय के लगभग 15 हजार सदस्य प्रधानमंत्री का ज़ोरदार स्वागत करने के लिए इकट्ठा हुए थे। इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। यह संबोधन दोनों नेताओं के बीच बढ़ते सौहार्द और विश्वास को दर्शाता है।
सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवासी भारतीयों को भारत और मलेशिया को जोड़ने वाला एक जीवित सेतु बताया। प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ अपनी पुरानी मित्रता को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले साल के आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल न हो पाने के बाद मलेशिया आने का अपना वादा पूरा किया है।
श्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत और मलेशिया अब एक साथ आगे बढ़ रहे हैं और एक-दूसरे की सफलताओं का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि आज भारत को विकास के लिए एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में देखा जाता है। श्री मोदी ने बताया कि ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, ओमान, यूरोपीय संघ और अमरीका सहित विभिन्न क्षेत्रों के देशों ने भारत के साथ व्यापार समझौते किए हैं। उन्होंने कहा कि विश्वास भारत की सबसे मज़बूत मुद्रा बन गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और मलेशिया के बीच बढ़ते आर्थिक जुड़ाव का भी जिक्र किया। सौ से अधिक भारतीय आईटी कंपनियाँ मलेशिया में काम कर रही हैं, जिससे हज़ारों रोजगार सृजित हो रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि भारत का डिजिटल भुगतान प्लेटफ़ॉर्म यूपीआई जल्द ही मलेशिया में लॉन्च किया जाएगा, जिससे फिनटेक सहयोग मज़बूत होगा।
=============================================Courtesy====================================================
पीएम मोदी : भारत-मलेशिया संबंधों का मंत्र है ‘IMPACT’
narendramodi,Indiamalesiya
पीएम मोदी : भारत-मलेशिया संबंधों का मंत्र है ‘IMPACT’
