ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर डोनाल्ड ट्रम्प ने की नए शुल्क लगाने की घोषणा
trump,america,iranईरान से व्यापार करने वाले देशों पर डोनाल्ड ट्रम्प ने की नए शुल्क लगाने की घोषणा
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक आदेश जारी कर ईरान से वस्तु या सेवाएं लेने वाले देशों पर नए शुल्क लगाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि इससे अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और अर्थव्यवस्था मज़बूत होगी।
अमरीकी राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम, बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम और आतंकवाद को समर्थन से मध्यपूर्व में अस्थिरता पैदा हो सकती है। कार्यालय के अनुसार, इन प्रतिबंधों का उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना और सीमापार इसके प्रभाव का मुकाबला करना है।
====================================================Courtesy==============================
ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर डोनाल्ड ट्रम्प ने की नए शुल्क लगाने की घोषणा
trump,america,iran
