• Sat. Mar 7th, 2026

भारत और खाड़ी सहयोग परिषद ने मुक्त व्यापार समझौते के लिए संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए

भारत और खाड़ी सहयोग परिषद ने मुक्त व्यापार समझौते के लिए संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए
bharat,khadideshभारत और खाड़ी सहयोग परिषद ने मुक्त व्यापार समझौते के लिए संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए
भारत और खाड़ी सहयोग परिषद- जीसीसी ने आज नई दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौते के लिए संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए। समारोह की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और खाड़ी सहयोग परिषद के छह देशों के साथ भारत का मुक्त व्यापार समझौता एक और महत्वपूर्ण व्यापार गलियारे का द्वार खोलेगा। श्री गोयल ने बताया कि भारत जल्द ही अमरीका के साथ हुए व्यापार समझौते की पहली किस्त की घोषणा करेगा। उन्होंने कहा कि भारत-अमरीका द्विपक्षीय समझौता नौवां मुक्त व्यापार समझौता होगा।

श्री गोयल ने कहा कि भारत और खाड़ी सहयोग परिषद देशों के लिए औपचारिक समझौते पर पहुंचने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि भारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौता भारत के ऊर्जा स्रोतों के विविधीकरण और विकास में सहायक होगा, जिससे दीर्घकालिक आपूर्ति सुरक्षा मजबूत होगी और व्यापार का विस्तार होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत और खाड़ी सहयोग परिषद के बीच व्यापार 170 अरब डॉलर का है और लगभग एक करोड़ भारतीय जीसीसी देशों में रहते और काम करते हैं। श्री गोयल ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और जीसीसी के बीच मुक्त व्यापार समझौता भारत के खाद्य प्रसंस्करण, बुनियादी ढांचे, पेट्रोकेमिकल और आईसीटी क्षेत्रों को लाभ पहुंचाएगा, जिससे दोनों पक्षों के बीच संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे।
======================================================Courtesy============================================
भारत और खाड़ी सहयोग परिषद ने मुक्त व्यापार समझौते के लिए संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए
bharat,khadidesh

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *