वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, भारत-अमरीका व्यापार समझौता ऐतिहासिक और दूरदर्शी
IndiaUStreaddeal,piyushgoyalवाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, भारत-अमरीका व्यापार समझौता ऐतिहासिक और दूरदर्शी
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी समझौता है जिसमें भारत के राष्ट्रीय हितों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस व्यापार समझौते से वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की स्थिति मजबूत होगी। नई दिल्ली में आज श्री गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में भारत ने मजबूती से अपना पक्ष रखकर एक ऐसे समझौते को अंतिम रूप दिया जो तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जटिल बातचीत और उच्च पारस्परिक टैरिफ जैसी चुनौतियों के बावजूद भारत ने निष्पक्ष और संतुलित बाजार पहुंच सुनिश्चित करते हुए अपने प्रमुख हितों की सफलतापूर्वक रक्षा की।
श्री गोयल ने कहा कि इस समझौते से ग्रामीण और शहरी भारत में किसानों, मछुआरों, एम.एस.एम.ई महिला उद्यमियों और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि समझौते में भारत के कृषि हितों का पूरा ध्यान रखा गया है और किसानों की आजीविका पर कोई समझौता नहीं किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह समझौता भारत द्वारा किए गए सबसे लाभकारी व्यापार समझौतों में से एक है, जो इसकी बढ़ती वैश्विक आर्थिक स्थिति को दर्शाता है।
=====================================================Courtesy==============================================
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, भारत-अमरीका व्यापार समझौता ऐतिहासिक और दूरदर्शी
IndiaUStreaddeal,piyushgoyal
