• Sat. Mar 7th, 2026

ईरान समझौता करना चाहता है: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

ईरान समझौता करना चाहता है: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
donaldtrump,iranईरान समझौता करना चाहता है: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान अमरीकी सैन्य कार्रवाई की आशंका को टालने के लिए बातचीत में शामिल होने को तैयार है। कल व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के लिए बातचीत शुरू करने की समय सीमा तय कर दी गई है लेकिन उन्होंने समय सीमा स्पष्ट नहीं की।

इससे पहले दिन में, विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान अमरीका के साथ बातचीत के लिए तैयार है, बशर्ते बातचीत निष्पक्ष शर्तों पर हो। उन्होंने देश की रक्षा क्षमताओं पर किसी भी तरह के समझौते से साफ इनकार कर दिया। श्री अराघची ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल बातचीत फिर से शुरू करने के लिए अमरीकी अधिकारियों से मिलने की कोई योजना नहीं है।

यह टिप्‍पणी राष्ट्रपति ट्रंप की लगातार चेतावनी के बीच आई है। श्री ट्रंप ने बार-बार कहा है यदि ईरान अमरीकी मांगों का पालन नहीं करता है तो सैन्‍य कार्रवाई की जा सकती है। ईरान ने चेतावनी दी है कि वह किसी भी अमरीकी हमले का जवाब देगा, जबकि तुर्किये ने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थ के रूप में हस्तक्षेप करने की पेशकश की है।
================================================Courtesy==============================================
ईरान समझौता करना चाहता है: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
donaldtrump,iran

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *