• Sat. Mar 7th, 2026

भारत और अरब देशों के विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक कल नई दिल्ली में, अरब लीग के महासचिव भी लेंगे भाग

भारत और अरब देशों के विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक कल नई दिल्ली में, अरब लीग के महासचिव भी लेंगे भाग
bharat,arabcountryभारत और अरब देशों के विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक कल नई दिल्ली में, अरब लीग के महासचिव भी लेंगे भाग
भारत और अरब देशों के विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक कल नई दिल्ली में होगी। इसकी सह-अध्यक्षता भारत और संयुक्त अरब अमीरात कर रहे हैं। अरब देशों के विदेश मंत्री और अरब लीग के महासचिव इस बैठक में भाग लेंगे।

यह भारत और अरब के विदेश मंत्रियों की पहली बैठक है, जिसकी मेजबानी भारत कर रहा है। इस बीच, नई दिल्ली में भारत और अरब के वरिष्ठ अधिकारियों की चौथी वार्ता भी हो रही है।

10 वर्ष के अंतराल के बाद हो रही इस बैठक में शामिल होने के लिए कतर के विदेश मामलों के राज्य मंत्री सुल्तान बिन साद अल मुरैखी और लीबिया की विदेश मंत्री एल्ताहेर एस एम एल्बाउर नई दिल्ली पहुंच गये हैं। सोमालिया के विदेश मामलों और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री अब्दिसलाम अब्दी अली आज सुबह नई दिल्ली पहुंचे।

इसके अलावा, अरब लीग के महासचिव, फिलिस्तीन के विदेश मामलों और प्रवासी मामलों के मंत्री, कोमोरोस के विदेश मंत्री तथा सूडान के विदेश मामलों और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री कल ही नई दिल्ली पहुंच चुके हैं।

विदेश मंत्रियों की पहली बैठक वर्ष 2016 में बहरीन में हुई थी। इस बैठक में मंत्रियों ने सहयोग की प्राथमिकता वाले पांच क्षेत्रों अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, शिक्षा, मीडिया तथा संस्कृति की पहचान की थी और इन क्षेत्रों में गतिविधियों का एक समूह प्रस्तावित किया था।

भारत और अरब देशों के विदेश मंत्रियों की कल होने वाली बैठक मौजूदा सहयोग को आगे बढ़ाते हुए इस साझेदारी का विस्तार और गहनता प्रदान करेगी।
==================================================Courtesy==============================================
भारत और अरब देशों के विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक कल नई दिल्ली में, अरब लीग के महासचिव भी लेंगे भाग
bharat,arabcountry

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *