• Sat. Mar 7th, 2026

बीटिंग रिट्रीट समारोह गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बीटिंग रिट्रीट समारोह गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
narendramodiबीटिंग रिट्रीट समारोह गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज शाम आयोजित होने वाला बीटिंग रिट्रीट समारोह गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि इस समारोह के दौरान भारत की समृद्ध सैन्य विरासत की शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा देश उन सशस्त्र बलों पर गर्व करता है जो देश की रक्षा के लिए अपना प्राण समर्पित करते हैं।

इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बीटिंग रिट्रीट समारोह अनुशासित और गरिमापूर्ण परंपरा है। यह गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि यह समारोह सशस्त्र बलों के अनुशासन, एकता और शाश्वत मूल्यों को दर्शाता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि विजय चौक की भव्यता के बीच यह समारोह राष्ट्रीय गौरव और सैन्य विरासत का प्रतीक है।
===============================================Courtesy=====================================
बीटिंग रिट्रीट समारोह गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
narendramodi

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *