उद्योग और इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कनाडा के प्राकृतिक संसाधन मंत्री टिम हॉजसन के साथ की उच्च स्तरीय बैठक
hdkumarswamiउद्योग और इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कनाडा के प्राकृतिक संसाधन मंत्री टिम हॉजसन के साथ की उच्च स्तरीय बैठक
भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि भारत और कनाडा के बीच स्वच्छ परिवहन और महत्वपूर्ण खनिजों पर हुई वार्ता से सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। कनाडा के प्राकृतिक संसाधन मंत्री टिम हॉजसन के नेतृत्व में आए कनाडा के प्रतिनिधिमंडल के साथ उच्च स्तरीय द्विपक्षीय बैठक के दौरान श्री कुमारस्वामी ने उभरते क्षेत्रों और सतत प्रौद्योगिकियों में भारत-कनाडा सहयोग के रणनीतिक महत्व को रेखांकित किया। श्री कुमारस्वामी ने कहा कि वर्तमान में भारत यात्री वाहनों, वाणिज्यिक वाहनों, भारी ट्रकों और दो-पहिया तथा तिपहिया वाहनों के विश्व के अग्रणी निर्माताओं में शुमार है।
इस बैठक का उद्देश्य एक मजबूत और सुरक्षित बैटरी विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र का विकास और स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण खनिजों तक पहुंच था। कनाडा के प्रतिनिधिमंडल ने उभरती प्रौद्योगिकियों और औद्योगिक नवाचार में भारत की तीव्र प्रगति की सराहना की। श्री हॉजसन ने भारतीय भागीदारों के साथ उन्नत बैटरी प्रौद्योगिकियों को साझा करने की कनाडा की तत्परता व्यक्त की।
==================================================Courtesy=====================================================
उद्योग और इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कनाडा के प्राकृतिक संसाधन मंत्री टिम हॉजसन के साथ की उच्च स्तरीय बैठक
hdkumarswami
