• Sat. Mar 7th, 2026

विद्यासागर जी महाराज के बताये मार्ग का अनुसरण करना ही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि : मंत्री काश्यप

विद्यासागर जी महाराज के बताये मार्ग का अनुसरण करना ही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि : मंत्री काश्यप
vidhyasagarjimaharajभोपाल : बुधवार, जनवरी 28, 2026

एमएसएमई मंत्री और भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री श्री चैतन्‍य कुमार काश्‍यप ने कहा है कि पूज्‍य विद्यासागर जी महामुनिराज को सबसे बडी श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके द्वारा प्रारंभ किए गए सेवा प्रकल्‍पों को आगे बढाएं और उनके बताये मार्ग का अनुसरण करें। मंत्री श्री काश्‍यप ने श्री पार्श्‍वनाथ दिगम्‍बर जैन मंदिर, जवाहर चौक, स्‍मार्ट सिटी भोपाल में श्री विद्यासागर जी महाराज के द्वितीय समाधि दिवस के अवसर पर आयोजित विद्या गुरू विधान में महाराज जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि पूर्व मुख्‍यमंत्री स्व. सुन्‍दरलाल पटवा के समय से ही उन्‍हें महाराज जी का सानिध्‍य प्राप्‍त होता रहा। गत 18 जनवरी, 2025 को उनके महाप्रयाण के अवसर पर मध्‍यप्रदेश सरकार ने उन्‍हें महाराज जी के अंतिम दर्शन करने और उनके श्रीचरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए छत्‍तीसगढ राज्‍य के डोंगरगढ़ भेजा जहाँ उनकी पार्थिव देह को समाधि दी गई।

मंत्री श्री काश्यप ने इस मंदिर में श्री विशोक सागर मुनिराज और मुनि श्री विनिबोधसागर मुनिराज को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद भी प्राप्‍त किया।
=================================================================================================
विद्यासागर जी महाराज के बताये मार्ग का अनुसरण करना ही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि : मंत्री काश्यप
vidhyasagarjimaharaj

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *