मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम पंचायत मढ़ी महिदपुर में ग्राम सभा में हुए शामिल
#abhudaymadhyapradeshgrowth,#gwalior,#madhyapradeshnews,#MohanYadav,mohanyadavnews,#DrMohanYadav,#CMMadhyaPradesh,#DrMohanYadav51,#mpcm,#madhyapradeshnews,#MadhyaPradesh24,#bhopalnews,#YTshorts,#Shorts,#mpinfo,#mpinfonewsअशोकनगर जिले के ग्राम पंचायत मढ़ी महिदपुर में गौशाला का किया निरीक्षण
श्री हितानंद शर्मा की माता जी के स्वास्थ्य का जाना हाल-चाल
भोपाल : सोमवार, जनवरी 26, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गणतंत्र दिवस पर अशोकनगर जिले की ग्राम पंचायत मढ़ी महिदपुर में आयोजित विशेष ग्राम सभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सरपंच और पंचों के साथ चर्चा कर ग्राम पंचायत में किए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजना से लाभान्वितों के बारे में पूछा।
गौशाला मढ़ी महिदपुर का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भ्रमण के दौरान मढ़ी महिदपुर गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला में गौ माता की पूजा कर गुड़ खिलाया। उन्होंने गौशाला संचालन की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही गौशाला का संचालन बेहतर किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम पंचायत मढ़ी महिदपुर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा की पूजनीय माताजी के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। साथ ही ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा संगठन महामंत्री की माताजी श्रीमती जनक दुलारी उम्र 88 वर्ष के निज निवास पहुंचकर परिवार के सदस्यों से कुशलक्षेम जानी। उन्होंने माता जी के चल रहे उपचार के बारे में भी जानकारी ली।
इस दौरान नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश शुक्ला, विधायक चंदेरी श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, मुंगावली विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव, श्री आलोक तिवारी, कमिश्नर ग्वालियर संभाग श्री मनोज खत्री, आईजी श्री अरविंद सक्सेना, कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
================================================================================================
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम पंचायत मढ़ी महिदपुर में ग्राम सभा में हुए शामिल
#abhudaymadhyapradeshgrowth,#gwalior,#madhyapradeshnews,#MohanYadav,mohanyadavnews,#DrMohanYadav,#CMMadhyaPradesh,#DrMohanYadav51,#mpcm,#madhyapradeshnews,#MadhyaPradesh24,#bhopalnews,#YTshorts,#Shorts,#mpinfo,#mpinfonews
