• Sat. Mar 7th, 2026

वन्दे मातरम चौक पर स्थापित भारत माता की प्रतिमा का अद्भुत सौन्दर्य नागरिकों को प्रेरित करेगा : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

वन्दे मातरम चौक पर स्थापित भारत माता की प्रतिमा का अद्भुत सौन्दर्य नागरिकों को प्रेरित करेगा : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
bharatmata,vandematram,vandematramchowkbhopal,vandematramchourahabhopal,bhopalस्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 अंतर्गत गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उप मुख्यमंत्री ने सागर “वंदे मातरम चौक” का किया उद्घाटन

भोपाल : रविवार, जनवरी 25, 2026

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत शहर की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में नगर निगम सागर द्वारा निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अंबेडकर वार्ड में निर्मित “वंदे मातरम चौक” का लोकार्पण और भारत माता की प्रतिमा का अनावरण उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा किया गया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि बहुत ही सुंदर प्रतिमा है। स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। सागर शहर के वन्दे मातरम चौक पर स्थापित भारत माता की प्रतिमा का अद्भुत सौन्दर्य नागरिकों को स्वच्छता और राष्ट्र प्रेम के प्रति प्रेरित करेगा। स्वच्छ सर्वेक्षण के माध्यम से शहरों में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ नवाचार और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिल रहा है। वंदेमातरम चौक जैसे कार्य न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि नागरिकों में देशभक्ति और स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी उत्पन्न करते हैं। उन्होंने नगर निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सागर शहर स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।

महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना है। चौराहों का सौंदर्यीकरण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, जिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री, वरिष्ठ डॉ. सुशील तिवारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
=======================================================Courtesy=====================================
वन्दे मातरम चौक पर स्थापित भारत माता की प्रतिमा का अद्भुत सौन्दर्य नागरिकों को प्रेरित करेगा : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
bharatmata,vandematram,vandematramchowkbhopal,vandematramchourahabhopal,bhopal

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *