• Sat. Mar 7th, 2026

टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को किया जाएगा शामिल, आईसीसी ने की घोषणा

टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को किया जाएगा शामिल, आईसीसी ने की घोषणा
T20worldcup,ICC,cricket,scotlandटी-20 विश्व कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को किया जाएगा शामिल, आईसीसी ने की घोषणा
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने घोषणा की है कि 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप के ग्रुप सी में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया जाएगा। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने एक पत्र के माध्यम से सदस्य बोर्डों को इस निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत से बाहर अपने निर्धारित मैच खेलने की बांग्लादेश की मांग आईसीसी की नीति के अनुरूप नहीं थी। पत्र में कहा गया कि स्कॉटलैंड को शामिल करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।

इस पत्र की एक प्रति आईसीसी बोर्ड के सदस्य और बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम को भी भेजी गई है। श्री गुप्ता ने क्रिकेट स्कॉटलैंड को अलग से पत्र लिखकर भारत और श्रीलंका में होने वाली चैंपियनशिप में भाग लेने का निमंत्रण दिया है। इससे पहले आईसीसी ने बांग्लादेश से भारत में मैच खेलने के अपने रुख पर पुनर्विचार करने को कहा था। आईसीसी ने कहा है कि वह विश्व कप प्रतियोगिता की पवित्रता और निष्पक्षता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। स्कॉटलैंड अब टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में ग्रुप सी में होगा और उसका 7 फरवरी को वेस्ट इंडीज से, 9 फरवरी को इटली से और 14 फरवरी को इंग्लैंड से मुकाबला होगा। इसके बाद 17 फरवरी को मुंबई में स्कॉटलैंड और नेपाल आमने-सामने होंगे।
==================================================Courtesy==================================================
टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को किया जाएगा शामिल, आईसीसी ने की घोषणा
T20worldcup,ICC,cricket,scotland

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *