• Sat. Mar 7th, 2026

देव भूमि पचमठा में बीहर आरती के आयोजन से लोगों को जोड़ने का हो रहा है कार्य : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

देव भूमि पचमठा में बीहर आरती के आयोजन से लोगों को जोड़ने का हो रहा है कार्य : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
devbhumipachmatha,beehararti,rajendrashuklबीहर आरती कार्यक्रम में हुए शामिल

भोपाल : शुक्रवार, जनवरी 23, 2026

अयोध्या धाम के श्री राममंदिर में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के द्वितीय वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार शाम श्रीराम दरबार परिवार द्वारा आयोजित रीवा की देवभूमि पचमठा में माँ बीहर आरती में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल शामिल हुए तथा अपने उद्बोधन में कहा कि बीहर आरती के आयोजन से सनातन के दृढ़ता मिल रही है और लोगों को जोड़ने का कार्य भी हो रहा है। आज के ऐतिहासिक दिन में हम सभी साक्षी बन रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी संस्कृति व सनातन को दृढ़ता प्रदान करते है। श्रीराम दरबार के सदस्य प्रशंसा के पात्र हैं जिन्होंने बीहर आरती आरंभ की और अब यह दिव्य व भव्य तौर पर प्रतिदिन हो रही है। शंकराचार्य जी के देश को एक सूत्र में बांधने के उद्देश्य की पूर्ति में रामदरबार के सदस्य सफल हो रहे हैं। उन्होंने आरती स्थल के विस्तार के साथ ही हाई मास्क लाइट लगाये जाने सहित अन्य कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने इस अवसर पर पूजन अर्चन किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय सहित रामदरबार के सदस्य तथा बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।
===========================================================================================================
देव भूमि पचमठा में बीहर आरती के आयोजन से लोगों को जोड़ने का हो रहा है कार्य : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
devbhumipachmatha,beehararti,rajendrashukl

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *