‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने के लिए कनाडा को भेजे निमंत्रण को अमेरिका ने लिया वापस
boardofpeace,canada,america‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने के लिए कनाडा को भेजे निमंत्रण को अमेरिका ने लिया वापस
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने उत्तरी अमरीका के पड़ोसी देशों के विवाद के बीच अपने नवगठित शांति बोर्ड (बोर्ड ऑफ पीस) में शामिल होने के लिए कनाडा को भेजा गया निमंत्रण वापस ले लिया है। श्री ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बोर्ड में कनाडा को शामिल करने का निमंत्रण वापस लिया जा रहा है।
इससे पहले, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने विश्व आर्थिक मंच पर राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के अमरीका के कारण कनाडा के अस्तित्व वाले भड़काऊ दावे का खंडन किया था। श्री कार्नी ने राष्ट्रीय संबोधन में जवाब दिया कि कनाडा अमरीका की वजह से अस्तित्व में नहीं है, बल्कि कनाडा के लोग अमरीका को आगे बढ़ा रहे है।
इस बीच, यूरोपीय संघ के प्रमुख एंतोनियो कोस्टा ने कहा कि यूरोपीय नेताओं को बोर्ड के कार्यक्षेत्र को लेकर संदेह हैं, लेकिन वे गाजा में इस संस्था के साथ काम करने को तैयार हैं। शांति बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में श्री ट्रंप को व्यापक निर्णय लेने की शक्तियां मिल जाएंगी। अमरीका, संघर्षों के समाधान के लिए एक नए अंतरराष्ट्रीय संगठन के रूप में इस बोर्ड को पेश कर रहा है।
================================================Courtesy=====================================
‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने के लिए कनाडा को भेजे निमंत्रण को अमेरिका ने लिया वापस
boardofpeace,canada,america
