• Sat. Mar 7th, 2026

नए सुरक्षा और रक्षा भागीदारी समझौते पर हस्‍ताक्षर के साथ और मजबूत होंगे भारत-यूरोपीय संघ के संबंध

नए सुरक्षा और रक्षा भागीदारी समझौते पर हस्‍ताक्षर के साथ और मजबूत होंगे भारत-यूरोपीय संघ के संबंध
europiyaunionनए सुरक्षा और रक्षा भागीदारी समझौते पर हस्‍ताक्षर के साथ और मजबूत होंगे भारत-यूरोपीय संघ के संबंध
भारत और यूरोपीय संघ के बीच अगले सप्‍ताह नई दिल्‍ली में शिखर सम्‍मेलन में नए सुरक्षा और रक्षा भागीदारी समझौते पर हस्‍ताक्षर होने के साथ रणनीतिक संबंध और मजबूत होंगे। यूरोपीय संघ में विदेश नीति प्रमुख काजा कलास ने कल शाम फ्रांस में यूरोपीय संसद में संबोधन के दौरान इसकी घोषणा की।

सुश्री कलास ने कहा कि इस समझौते से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करने के साथ समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद से निपटने और साइबर सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग मजबूत होगा।

सुश्री कलास ने कहा कि यूरोप भारत के साथ एक नया शक्तिशाली एजेंडा पेश करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ भारत के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदारों में से एक है। उन्होंने भारत को यूरोप की आर्थिक तथा रणनीतिक स्थितरता के लिए अपरिहार्य बताया।

सुश्री कलास ने कहा कि यह समझौता बढ़ती वैश्विक अस्थिरता का समाधान निकालने तथा नियम आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की सुरक्षा करने के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक घटनाक्रमों में भारत और यूरोपीय संघ दोनों को एक साथ काम करके फायदा होगा। सुश्री कलास ने कहा कि यूरोप और भारत समुद्री क्षेत्र को मजबूत करके तथा खुले समुद्री मार्गों की रक्षा करके हिंद-प्रशांत में स्थिरता लाने में मदद कर सकते हैं।

सुरक्षा के अलावा यूरोपीय संघ और भारत आवाजाही के बारे में सहयोग के लिए समग्र ढांचे पर समझौता ज्ञापन को भी अंतिम रूप देने के लिए तैयार हैं। इससे कामगारों, विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और उच्च कौशल पेशेवरों की आवाजाही आसान होगी तथा अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

सुश्री कलास ने कहा कि यूरोपीय संघ का लंबे समय से लंबित यूरोपीय संघ-भारत मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता को अंतिम रूप देने का लक्ष्य है। इस समझौते से बाजार खुलेंगे, बाधाएं हटेंगी तथा स्वच्छ प्रौद्योगिकी, फार्मास्युटिकल तथा सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण आपूर्ति श्रृंखला मजबूत होगी।

इस समझौते पर यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फ़ॉन डेर लॉयन और यूरोपीय संघ के अध्यक्ष अंतोनियो कोस्ता की भारत यात्रा के दौरान हस्ताक्षर होंगे। ये दोनों गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं। वे 27 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ
======================================================Courtesy==============================================
नए सुरक्षा और रक्षा भागीदारी समझौते पर हस्‍ताक्षर के साथ और मजबूत होंगे भारत-यूरोपीय संघ के संबंध
europiyaunion

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *