ग्रीनलैंड पर कब्ज़ा करने के लिए बल का प्रयोग नहीं: डोनाल्ड ट्रंप
trump,donaldtrump,presidenttrump,greenlandग्रीनलैंड पर कब्ज़ा करने के लिए बल का प्रयोग नहीं: डोनाल्ड ट्रंप
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे ग्रीनलैंड पर कब्ज़ा करने के लिए बल का प्रयोग नहीं करेंगे, लेकिन उन्होंने आर्कटिक द्वीप पर वाशिंगटन को स्वामित्व दिए जाने की अपनी मांग दोहराई है। दावोस में विश्व आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए श्री ट्रंप ने कहा कि वे ग्रीनलैंड के अधिग्रहण पर चर्चा के लिए तत्काल बातचीत शुरू करना चाहते हैं।
ग्रीनलैंड डेनमार्क का एक अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र है, जो अमरीका का सहयोगी देश है। अमरीका और डेनमार्क उन 32 उत्तरी अमरीका और यूरोपीय देशों में शामिल हैं, जो नाटो नामक सैन्य गठबंधन बनाते हैं। श्री ट्रंप ने डेनमार्क से ग्रीनलैंड के अधिग्रहण का विचार बार-बार उठाया है।
उन्होंने पहली बार इस विषय को वर्ष 2019 में अपने पहले कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति के रूप में रखा था। ग्रीनलैंड का कहना है कि वह अमरीका का हिस्सा नहीं बनना चाहता, जिसका द्वीप पर पहले से ही एक सैन्य अड्डा है। श्री ट्रंप ने कहा कि उनके देश ने ग्रीनलैंड के अधिग्रहण के लिए बातचीत शुरू की है क्योंकि अमरीका के अलावा कोई भी देश इसे सुरक्षित करने की स्थिति में नहीं है।
=======================================================Courtesy=====================================================
ग्रीनलैंड पर कब्ज़ा करने के लिए बल का प्रयोग नहीं: डोनाल्ड ट्रंप
trump,donaldtrump,presidenttrump,greenland
