• Sat. Mar 7th, 2026

डोनाल्‍ड ट्रंप ने की प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना

डोनाल्‍ड ट्रंप ने की प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना
narendramodi,trumpडोनाल्‍ड ट्रंप ने की प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना
अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने दावोस में विश्‍व आर्थिक मंच के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। प्रधानमंत्री को अपना करीबी मित्र बताते हुए राष्‍ट्रपति ट्रंप ने भरोसा जताया कि भारत और अमरीका के बीच व्‍यापार समझौता जरूर होगा। यह टिप्‍पणी ऐसे समय में आई जब भारत और अमरीका के बीच व्‍यापार समझौते को लेकर जारी गतिरोध दूर करने के‍ लिए बातचीत हो रही है।

दोनों देशों के बीच व्‍यापारिक संबंधों में तनाव के बावजूद राष्‍ट्रपति ट्रंप के बयान में सकारात्‍मकता देखने को मिली। संभावित व्‍यापार समझौते के बारे में पूछे जाने पर अमरीकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत और अमरीका के बीच एक महत्‍वपूर्ण समझौता होने जा रहा है।
=======================================================Courtesy==================================
डोनाल्‍ड ट्रंप ने की प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना
narendramodi,trump

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *