मेघालय और त्रिपुरा के राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीं शुभकामनाएं
narendramodi,meghalaya,tripuraमेघालय और त्रिपुरा के राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीं शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मेघालय के राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि मेघालय की जनता ने राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। श्री मोदी ने कहा कि राज्य की सांस्कृतिक जीवंतता और प्राकृतिक सुंदरता प्रशंसनीय है। उन्होंने कामना की कि मेघालय, भविष्य में भी विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज त्रिपुरा के राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा की विकास यात्रा परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम है। श्री मोदी ने कहा कि त्रिपुरा ने विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी परिवर्तन देखे हैं और राज्य के लोग देश की विकास यात्रा को गति दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने राज्य की आगामी समृद्धि के लिए भी प्रार्थना भी की।
==================================================Courtesy===========================================================
मेघालय और त्रिपुरा के राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीं शुभकामनाएं
narendramodi,meghalaya,tripura
