• Sat. Mar 7th, 2026

गाजा के लिए नवगठित शांति बोर्ड में शामिल होने का निमंत्रण यूएई के राष्ट्रपति ने किया स्वीकार

गाजा के लिए नवगठित शांति बोर्ड में शामिल होने का निमंत्रण यूएई के राष्ट्रपति ने किया स्वीकार
gaja,UAE,gajapeaceboardगाजा के लिए नवगठित शांति बोर्ड में शामिल होने का निमंत्रण यूएई के राष्ट्रपति ने किया स्वीकार
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने गाजा के लिए नवगठित शांति बोर्ड में शामिल होने के अमेरिकी निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। अमरीकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने इस बोर्ड में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन को भी आमंत्रित किया है। इस पहल का उद्देश्‍य, संघर्ष के बाद गाजा में स्थिरता बढ़ाना, पुनर्निर्माण की निगरानी करना और निवेश आकर्षित करना है।

उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के अनुसार, यूएई गाजा के लिए नए शांति बोर्ड में शामिल होगा और ट्रंप की 20 सूत्री शांति योजना के प्रति अपने समर्थन और फिलिस्तीनी लोगों के अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर देगा।

व्हाइट हाउस के एक बयान के अनुसार, प्रस्तावित कार्यकारी बोर्ड के सदस्य गाजा के स्थिरीकरण और दीर्घकालिक सफलता के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों की निगरानी करेंगे। इनमें शासन क्षमता निर्माण, क्षेत्रीय संबंध, पुनर्निर्माण, निवेश आकर्षण, बड़े पैमाने पर वित्तपोषण और पूंजी जुटाना शामिल हैं। एक अरब अमरीकी डॉलर का योगदान देने वाले देशों को बोर्ड में स्थायी सीटें मिलेंगी, जबकि अन्य तीन साल के लिए भाग ले सकते हैं।
========================================================(Courtesy)======================================================
गाजा के लिए नवगठित शांति बोर्ड में शामिल होने का निमंत्रण यूएई के राष्ट्रपति ने किया स्वीकार
gaja,UAE,gajapeaceboard

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *