वेनेजुएला के तेल निर्यात पर और मजबूत हुआ अमरीकी नियंत्रण, जब्त किया सातवां तेल टैंकर
venezuela,america,oilवेनेजुएला के तेल निर्यात पर और मजबूत हुआ अमरीकी नियंत्रण, जब्त किया सातवां तेल टैंकर
अमरीका की सेना ने वेनेजुएला से जुड़े सातवें तेल टैंकर को जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई ट्रंप प्रशासन द्वारा वेनेजुएला के तेल निर्यात पर नियंत्रण स्थापित करने के प्रयासों का हिस्सा है। अमरीका के दक्षिणी कमान के अनुसार, तेल टैंकर मोटर वेसल सॅगिटा को बिना किसी संघर्ष के जब्त कर लिया गया।
यह जहाज कैरिबियाई सागर में प्रतिबंधित जहाजों पर अमरीका द्वारा घोषित अलगाव नीति का उल्लंघन कर रहा था। यह टैंकर लाइबेरिया में पंजीकृत है और हांगकांग की एक कंपनी के स्वामित्व में है। इस पर अमरीका के वित्त मंत्रालय द्वारा प्रतिबंध लगाया गया था और खबरों के अनुसार इसमें वेनेजुएला का तेल ले जाया जा रहा था।
अमरीका की सेना द्वारा जारी एक वीडियो में सॅगिटा को समुद्र में दिखाया गया है। पिछली जब्तियों के उलट इसमें सैनिकों को जहाज पर चढ़ते हुए नहीं दिखाया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमरीका पहले ही लाखों बैरल वेनेजुएला का तेल जब्त कर चुका है और तेल की कीमतों को कम करने में मदद के लिए इसे खुले बाजार में बेच रहा है।
=====================================================(Courtesy)===========================================
वेनेजुएला के तेल निर्यात पर और मजबूत हुआ अमरीकी नियंत्रण, जब्त किया सातवां तेल टैंकर
venezuela,america,oil
