• Sat. Mar 7th, 2026

ग्रीनलैंड को लेकर राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा लगाए गए टैरिफ के जवाब में यूरोपीय संघ की प्रतिक्रिया दृढ़ और एकजुट होगी: यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष

(Courtesy)
ग्रीनलैंड को लेकर राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा लगाए गए टैरिफ के जवाब में यूरोपीय संघ की प्रतिक्रिया दृढ़ और एकजुट होगी: यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष
greenland,trump,teriffग्रीनलैंड को लेकर राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा लगाए गए टैरिफ के जवाब में यूरोपीय संघ की प्रतिक्रिया दृढ़ और एकजुट होगी: यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लायेन ने घोषणा की है कि ग्रीनलैंड को लेकर यूरोपीय देशों पर अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए टैरिफ के जवाब में यूरोपीय संघ की प्रतिक्रिया दृढ़, एकजुट और उचित होगी। दावोस में आज विश्व आर्थिक मंच-डब्ल्यू.ई.एफ में लायेन ने आर्कटिक क्षेत्र में अमरीका के साथ सहयोग को और गहरा करने का प्रस्ताव रखा तथा अतिरिक्त टैरिफ लगाने को एक गलती बताया। उन्होंने पिछले साल 27 जुलाई को हस्ताक्षरित यूरोपीय संघ-अमरीका व्यापार समझौते का भी उल्लेख किया। इसके अन्‍तर्गत यूरोपीय संघ के अधिकांश सामानों पर 15 प्रतिशत का टैरिफ लगाया गया था। उनकी यह टिप्पणी ग्रीनलैंड का समर्थन करने वाले यूरोपीय देशों के एक समूह पर नए टैरिफ लगाने की ट्रम्प की धमकी के बाद बढ़े तनाव के बाद आई है।

इससे पहले, लायेन ने कहा था कि ग्रीनलैंड और डेनमार्क की संप्रभुता का स्पष्ट रूप से सम्मान किया जाना चाहिए।
============================================Courtesy=====================================
ग्रीनलैंड को लेकर राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा लगाए गए टैरिफ के जवाब में यूरोपीय संघ की प्रतिक्रिया दृढ़ और एकजुट होगी: यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष
greenland,trump,teriff

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *